*झारखंड से गुब्बारे बेचने आए 14 साल के किशोर की, छठ घाट पर नहाने के दौरान डूबने से मौत*

*झारखंड से गुब्बारे बेचने आए 14 साल के किशोर की, छठ घाट पर नहाने के दौरान डूबने से मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव*

*झारखंड से गुब्बारे बेचने आए 14 साल के किशोर की, छठ घाट पर नहाने के दौरान डूबने से मौत*

*झारखंड से गुब्बारे बेचने आए 14 साल के किशोर की, छठ घाट पर नहाने के दौरान डूबने से मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव*

लोक सीजी न्यूज/जशपुर, सोमवार 19 अक्टूबर: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में शारदीय नवरात्र की महानवमी के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के डाल्टनगंज स्थित ग्राम बंदूवा निवासी इरशाद आलम, पिता इस्तयाक अंसारी के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ रामानुजगंज में गुब्बारे बेचने आया था। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

गुब्बारे बेचने के बाद नहाने गया था किशोर, गहरे पानी में डूबा

जानकारी के अनुसार, झारखंड के डाल्टनगंज स्थित ग्राम बंदूवा से कुछ लोग अपने बच्चों के साथ रोजी-रोटी के लिए रामानुजगंज में गुब्बारे बेचने आए थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक बच्चे गुब्बारे बेच रहे थे। इसके बाद इरशाद आलम अपने दो अन्य साथियों के साथ मां महामाया मंदिर के सामने स्थित छठ घाट पर नहाने पहुंचा।

नहाने के दौरान इरशाद गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया। उसके साथ मौजूद दोनों बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, स्थानीय युवक भी बालक की तलाश में जुट गए थे। काफी मशक्कत के बाद करीब शाम 3:20 बजे किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया। बताया गया कि शव मिलने तक करीब ढाई घंटे तक तलाश जारी रही।

महानवमी की खुशियां मातम में बदलीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नवरात्र के अंतिम दिनों में मां महामाया मंदिर और छठ घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिवार के सदस्य रोजी-रोटी की तलाश में गुब्बारे बेचने रामानुजगंज आए थे, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं।

         घटना ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।