अपने झुंड से बिछड़े नर दंतैल हाथी ने गांव में जमकर मचाया उत्पात हाथी के हमले और तोडफ़ोड़ में गांव के 6 घरों को भारी नुकसान पहुंचा

अपने झुंड से बिछड़े नर दंतैल हाथी ने गांव में जमकर मचाया उत्पात हाथी के हमले और तोडफ़ोड़ में गांव के 6 घरों को भारी नुकसान पहुंचा

अपने झुंड से बिछड़े नर दंतैल हाथी ने गांव में जमकर मचाया उत्पात  हाथी के हमले और तोडफ़ोड़ में गांव के 6 घरों को भारी नुकसान पहुंचा
घरों में रखा अनाज खा गया हाथी

अपने झुंड से बिछड़े नर दंतैल हाथी ने गांव में जमकर मचाया उत्पात

हाथी के हमले और तोडफ़ोड़ में गांव के 6 घरों को भारी नुकसान पहुंचा

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 5 जनवरी 2026 / पड़ोसी जिले बलरामपुर-रामानुजगंज के रामचंद्रपुर ब्लॉक के ग्राम आनंदपुर में कड़ाके की ठंड के बीच एक नर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। 
                2 जनवरी की रात करीब 2 बजे, अपने झुंड से अलग होकर एक नर दंतैल हाथी इस गांव में घुस आया और लगभग सुबह 4 बजे तक आतंक मचाता रहा। करीब 2 घंटे तक चले इस घटनाक्रम में गांव के 6 घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे पूरे गांव में  दहशत का माहौल बना हुआ है। और तेज शीत लहर के बीच लोग अपने घरों को छोडक़र इधर-उधर भटकने को मजबूर है, जिससे लोगों के बीच वन विभाग की कार्यशैली को लेकर भरी आक्रोश भी व्याप्त है।
                    हाथी से प्रभावित हुए ग्रामीणों का कहना है कि हाथी ने बाबूलाल पंडो के घर का दरवाजा तोड़ दिया और आसपास के घरों को भी क्षति पहुंचाई। हाथी के उत्पात के दौरान जान बचाने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर इधर-उधर छिपते रहे। उत्पात मचाने के बाद हाथी पास के आवे आनंदपुर जंगल की ओर चला गया।

नुकसान का आंकलन करने में जुटा विभाग
वन विभाग द्वारा जंगली हाथी के उत्पात से प्रभावित हुए घरों का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है। हाथी के उत्पात में किफायत अंसारी, राम सुंदर रामदास, मेहताब आलम, लक्ष्मी नारायण एवं बैजनाथ के घरों को क्षति पहुंची है।
                       इस मामले में वन विभाग के रेंजर अजय वर्मा ने बताया कि यह नर हाथी पिछले लगभग 15 दिनों से रामानुजगंज एवं धमनी वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। फिलहाल यह हाथी नदी पार कर झारखंड की ओर भी चला जाता है, जिससे सीमावर्ती गांवों में लगातार खतरा बना हुआ है। 
-----------------------------------------------------------------