यहां दोहराई गई फिल्म शोले की सीन पसंद की लड़की से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, लेकिन मौसी तैयार हुई ना बसंती, नीचे उतरते ही युवती ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

यहां दोहराई गई फिल्म शोले की सीन 

पसंद की लड़की से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक,

 लेकिन मौसी तैयार हुई ना बसंती, नीचे उतरते ही युवती ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 24 मार्च 2026 : आज पड़ोसी जिले सरगुजा के लुण्ड्रा में एक युवक अपनी पसंद की युवती से शादी करने की मांग लेकर, मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह टावर की करीब 40 फीट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गया और वहां से चिल्लाने लगा कि यदि उसकी शादी उसकी मनपसंद लड़की से नहीं कराई गई, तो वह अपनी जान दे देगा। युवक के इस पागलपन को देख नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारने के लिए काफी मिन्नतें कीं और घंटों तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक योगेश अपनी मांग पर अड़ा रहा।

          बाद में परिजनों के झूठे आश्वासन पर नीचे उतरा युवक, लेकिन कहानी में आया मोड़

टावर पर चढ़े युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए अंततः परिजनों को एक ‘सफेद झूठ’ का सहारा लेना पड़ा। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद जब परिजनों ने सामूहिक रूप से सहमति जताई कि वे उसकी पसंद की लड़की से उसकी शादी करा देंगे, तब कहीं जाकर योगेश का गुस्सा शांत हुआ। आश्वासन मिलने के बाद वह खुद ही सावधानीपूर्वक टावर से नीचे उतर आया। हालांकि, उसे अंदाजा नहीं था कि नीचे उतरते ही उसकी ‘प्रेम कहानी’ में एक नया और कानूनी मोड़ आने वाला है।

जिससे शादी करना चाहता था उस युवती ने लिखाई पुलिस में रिपोर्ट 

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब वह लड़की, जिससे शादी के लिए योगेश जान देने पर उतारू था, थाने पहुँच गई। युवती ने युवक के साथ किसी भी प्रकार के प्रेम प्रसंग होने की बात से साफ इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि योगेश उसे लंबे समय से बेवजह परेशान कर रहा था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना की लिखित शिकायत दर्ज करा दी।