*जम्मू-कश्मीर से बहन के घर झगराखंड आया युवक स्टॉपडेम में डूबा, नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया*

गोताखोरों ने बांध से निकाला शव

*जम्मू-कश्मीर से बहन के घर झगराखंड आया युवक स्टॉपडेम में डूबा, नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 14 मई 2026 : मनेंद्रगढ़ कोरिया, बैकुंठपुर जिले के झगराखंड में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जम्मू-कश्मीर से अपनी बहन और जीजा के घर घूमने आया युवक स्टॉपडेम में नहाने के दौरान डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

            जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मन्नत लरल निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद शरीफ कुछ दिन पहले अपनी बहन के घर झगराखांड़ आया था। बुधवार दोपहर वह घर से यह कहकर निकला था कि पास के स्टॉपडेम में नहाने जा रहा है। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में समा गया।

गोताखोरों ने निकाला शव, बहन का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही झगराखांड़ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

हादसे की खबर मिलते ही युवक की बहन और जीजा मौके पर पहुंचे। शव देखते ही बहन बदहवास हो गई। परिवार के अन्य सदस्य भी सदमे में हैं। जम्मू-कश्मीर स्थित युवक के घर पर भी सूचना दे दी गई है। वहां से परिजन झगराखांड़ के लिए रवाना हो चुके हैं।