मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने द्वितीय चरण में तीन रूट हेतु हरी झण्डी दिखाकर बसों को किया रवाना

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने द्वितीय चरण में तीन रूट हेतु हरी झण्डी दिखाकर बसों को किया रवाना ग्रामीण अंचलों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा सुविधाजनक परिवहन का लाभ

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025   जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने द्वितीय चरण में तीन रूट हेतु हरी झण्डी दिखाकर बसों को किया रवाना
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025
जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने द्वितीय चरण में तीन रूट हेतु हरी झण्डी दिखाकर बसों को किया रवाना
ग्रामीण अंचलों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा सुविधाजनक परिवहन का लाभ

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 10 दिसंबर 2025. मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत द्वितीय चरण में तीन रूट हेतु आज जशपुर विधायक  रायमुनी भगत ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया गया।
इस दौरान लगभग 100 ग्रामीण जन उपस्थित थे। इसमें दोकड़ा से दुलदुला, कांसाबेल से रनपुर ओर तेलाईन से फरसाबहार चौक तक रूट निर्धारित हैं।
            मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना  से जिले के ग्रामीण अंचलों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिलेगा। यह पहल ग्रामीण अंचलों में बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने और आम जनता की आवागमन को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
           द्वितीय चरण के उद्घाटन कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जुदेव, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू एवं डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिध एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।