*प्रेस लिखी लग्जरी कार से शराब की तस्करी! 1 गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर एक फरार**
*प्रेस लिखी लग्जरी कार से शराब की तस्करी! 1 गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर एक फरार**
**प्रेस लिखी लग्जरी कार से शराब की तस्करी!
1 गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर एक फरार**
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क जशपुरनगर 26 जनवरी 2026 :- अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग की कंट्रोल टीम ने प्रेस लिखी लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। अड़ची नवानगर पुलिया के पास की गई इस कार्रवाई में टीम ने कार से 15 पेटी गोवा शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कार में सवार एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।
इसी दौरान मिली मुखबिर की पुख्ता जानकारी
शनिवार रात आबकारी विभाग की कंट्रोल टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अनिल गुप्ता को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दरिमा क्षेत्र में प्रेस का बोर्ड लगाई गई लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब की अवैध ढुलाई की जा रही है।
घेराबंदी कर रोकी गई संदिग्ध कार
सूचना मिलते ही टीम ने अड़ची नवानगर पुलिया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया। कार रुकते ही एक व्यक्ति अंधेरे में भाग निकला, जबकि दूसरे को टीम ने मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में गोवा शराब की पेटियाँ मिलीं।
फरार आरोपी की तलाश जारी
आबकारी विभाग की कंट्रोल टीम फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


