स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का हुआ आयोजन,   सामूहिक श्रमदान, पदयात्रा और नशामुक्ति की ली गई शपथ

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का हुआ आयोजन,   सामूहिक श्रमदान, पदयात्रा और नशामुक्ति की ली गई शपथ स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने युवाओं से किया गया आह्वान

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का हुआ आयोजन,   सामूहिक श्रमदान, पदयात्रा और नशामुक्ति की ली गई शपथ

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का हुआ आयोजन,
 
सामूहिक श्रमदान, पदयात्रा और नशामुक्ति की ली गई शपथ

स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने युवाओं से किया गया आह्वान

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 12 जनवरी 2026 :- युवाओं के प्रेरणास्रोत, महान विचारक एवं दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जिले में जनजागरण एवं उनके विचारों के अनुकरण के उद्देश्य से पदयात्रा सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
               पदयात्रा की शुरुआत रणजीता स्टेडियम से हुई, जिसे विधायक रायमुनी भगत सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा से पूर्व युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशा-मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
            पदयात्रा रणजीता स्टेडियम से जयस्तंभ चौक, बस स्टैंड, गौशाला परिसर, विवेकानंद कॉलोनी, जिला पंचायत परिसर होते हुए पुन: रणजीता स्टेडियम में संपन्न हुई। इस दौरान विधायक और जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा बाजारडांड क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा भारत स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
                   राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कर्मा सन्यासी ने पहला स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरे स्थान पर राहुल कश्यप रहे। कविता लेखन में साक्षी नायक प्रथम एवं दूसरा स्थान कर्मा सन्यासी को मिला। रंगोली प्रतियोगिता में अनुराधा प्रधान प्रथम एवं दूसरे स्थान पर दुर्गा यादव रही। भाषण प्रतियोगिता में राहुल कश्यप प्रथम एवं द्वितीय जितेन्द्र यादव रहे। शतरंज में राम भजन राय  एनण्ईण्एसण् कॉलेज को पहला स्थान एवं दूसरा स्थान शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरु महाविद्यालय बगीचा को मिला।
------------------------------------------------------------------