कलेक्टर ने कहा अवैध धान खपाने वालों पर करें कार्रवाई उडऩदस्ता टीम को रात्रि पाली में सभी चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण करने के दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर ने कहा अवैध धान खपाने वालों पर करें कार्रवाई उडऩदस्ता टीम को रात्रि पाली में सभी चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण करने के दिए सख्त निर्देश खरीदी केन्द्र से धान का उठाव नहीं करने वाले राईस मिलर्स संचालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा अवैध धान खपाने वालों पर करें कार्रवाई  उडऩदस्ता टीम को रात्रि पाली में सभी चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण करने के दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर ने कहा अवैध धान खपाने वालों पर करें कार्रवाई

उडऩदस्ता टीम को रात्रि पाली में सभी चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण करने के दिए सख्त निर्देश

खरीदी केन्द्र से धान का उठाव नहीं करने वाले राईस मिलर्स संचालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 20 दिसंबर 2025 : कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
                 कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली, और उडऩदस्ता टीम को सभी चेक पोस्ट में रात की पाली में भी आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अवैध धान परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि जिन धान खरीदी केन्द्र में शिकायतें मिल रही है। वहां तहसीलदार, पटवारी, फूड इंस्पेक्टर की टीम के साथ निरीक्षण करके भौतिक सत्यापन करें और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
               कलेक्टर ने कहा कि जिन धान खरीदी केन्द्र में धान उठाव के लिए डीओ काटा गया है। राईस मिलर्स के माध्यम से धान का उठाव करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा की डीओ कटने के बाद भी मिलर्स धान का उठाव नहीं कर रहे तो भौतिक सत्यापन करके कारवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए।
                       कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए इसका ध्यान रखें।
               इसके साथ ही फरसाबहार और तपकरा धान खरीदी केन्द्र का भौतिक सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं।
---------------------------------------------------------------------