*बतौली में बॉक्साइट अनलोडिंग के दौरान पलटा ट्रक, ड्राइवर की मौत*
*बतौली में बॉक्साइट अनलोडिंग के दौरान पलटा ट्रक, ड्राइवर की मौत* *एल्यूमिना प्लांट में हादसा; ट्रक से कूदने पर बॉक्साइट के पत्थर से सिर टकराया, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित*
*बतौली में बॉक्साइट अनलोडिंग के दौरान पलटा ट्रक, ड्राइवर की मौत*
*एल्यूमिना प्लांट में हादसा; ट्रक से कूदने पर बॉक्साइट के पत्थर से सिर टकराया, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर/ अंबिकापुर 3 अगस्त 2026 :- सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चिरगा के एल्यूमिना प्लांट में रविवार रात बॉक्साइट अनलोडिंग के दौरान हुए हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। ट्रक अनलोडिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। जान बचाने के लिए ड्राइवर ट्रक से कूद गया, लेकिन वहां पड़े बॉक्साइट के पत्थर से उसका सिर टकरा गया। गंभीर हालत में उसे पहले शांतिपारा अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चिनसूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सत्यपिरतला सिलबगान निवासी सौरव घोष (40), पिता समर घोष के रूप में हुई है। वह ट्रक क्रमांक सीजी 04 आरवाई 2039 से बॉक्साइट लेकर 2 अगस्त की रात चिरगा एल्यूमिना प्लांट पहुंचा था। अनलोडिंग के दौरान उसने ट्रक की हाइड्रोलिक ट्रॉली उठाई, तभी ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक से कूदने पर उसका सिर बॉक्साइट के बड़े पत्थरों से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


