*शोक कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत*

*शोक कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत*  *नेशनल हाईवे पर हादसा; सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान*

*शोक कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत*

*शोक कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत*

 *नेशनल हाईवे पर हादसा; सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान*

लोक सीजी न्यूज / अंबिकापुर/लखनपुर. अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे से लगे लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटिंदा में सोमवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक उछलकर सड़क पर सिर के बल गिरा, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

मृतक की पहचान उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलका के मुड़पारा निवासी पवन कुमार पंडो (28) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पवन सोमवार को अपने रिश्तेदार के घर ग्राम बगदेवा में आयोजित शोक कार्यक्रम (चंदनपान) में शामिल होने गया था। वहां से बाइक (CG 15 DZ 2870) से अपने ससुराल लौट रहा था। रात करीब 9 बजे वह कटिंदा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था। दुर्घटना में उसकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। परिजनों को सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे, जहां शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।