*इंजेक्शन लगने के 10 मिनट बाद 3 साल के मासूम की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप*

*इंजेक्शन लगने के 10 मिनट बाद 3 साल के मासूम की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप* *बुखार होने पर पिता बच्चे को लेकर डॉक्टर के घर पहुंचा था, रास्ते में बिगड़ी तबीयत; पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच*

*इंजेक्शन लगने के 10 मिनट बाद 3 साल के मासूम की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप*

*इंजेक्शन लगने के 10 मिनट बाद 3 साल के मासूम की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप*

*बुखार होने पर पिता बच्चे को लेकर डॉक्टर के घर पहुंचा था, रास्ते में बिगड़ी तबीयत; पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 20 अगस्त 2026 :- बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुखार से पीड़ित 3 वर्षीय मासूम की इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनट बाद मौत हो गई।

         जिसके बाद मृत बच्चे के परिजनो ने सरनाडीह निवासी झोलाछाप डॉक्टर भुलेश्वर सिंह पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव परिजन को सौंप दिया।

    घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुआटांड़ निवासी रमेश चेरवा का 3 वर्षीय बेटा अभीस चेरवा बुखार से पीड़ित था। बुधवार शाम करीब 6 बजे रमेश उसे इलाज के लिए ग्राम सरनाडीह निवासी भुलेश्वर सिंह के घर लेकर पहुंचा। पिता के अनुसार, भुलेश्वर घर पर ही दवा और इंजेक्शन देकर इलाज करता है। उसने बच्चे को इंजेक्शन लगाया।

इंजेक्शन लगने के बाद रमेश बच्चे को लेकर घर के लिए रवाना हुआ। परिजन का आरोप है कि करीब 5 से 10 मिनट बाद रास्ते में ही बच्चे की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और घर पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मासूम की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गुरुवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार, शिकायत मिली है कि बिना पंजीकृत डॉक्टर द्वारा बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया था और इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।