*बोलेरो से 44 लाख रुपए का 88 किलो गांजा बरामद*
*बोलेरो से 44 लाख रुपए का 88 किलो गांजा बरामद* *पुलिस को देखकर बोलेरो छोड़ बाइक से भागा आरपी पकड़ाया, अस्पताल परिसर में छिपाया था वाहन*
*बोलेरो से 44 लाख रुपए का 88 किलो गांजा बरामद*
*पुलिस को देखकर बोलेरो छोड़ बाइक से भागा आरपी पकड़ाया, अस्पताल परिसर में छिपाया था वाहन*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 20 अगस्त 2026 :+ सूरजपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो 430 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 44 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी बचरा निवासी उमरे आजम उर्फ नान्हू खान (40) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन में गांजा भरकर कोरिया जिले की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बोलेरो चालक तेजी से वाहन भगाकर ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी कुछ दूर जाकर बोलेरो छोड़कर बाइक से भागने लगा।
पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा से भरी बोलेरो को अस्पताल परिसर में छिपाकर रखा है। पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची और सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक CG 16 CN 7570 की तलाशी ली। वाहन से 88 किलो 430 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा
सूरजपुर एसपी योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी उमरे आजम उर्फ नान्हू खान के खिलाफ धारा 20(बी), (II), (C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


