वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग की टीम के साथ मारपीट वन विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग की टीम के साथ मारपीट वन विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग की टीम के साथ मारपीट
वन विभाग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 8 जनवरी 2026 :- पड़ोसी जिले बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत पंडरी गांव में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच हुए इस विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान ग्रामीणों ने रेंजर समेत वन विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट, झूमा-झटकी और अभद्रता की।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला पंडरी गांव के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के केनवारी क्षेत्र का है, जहां ग्रामीणों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि रातों-रात बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वन भूमि पर दुकानें और अस्थायी निर्माण कर दिए थे। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग का अमला अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचा था।
बाद में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका।
देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप धर लिया
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, मौके पर गई वन विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया और फिर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान रेंजर शिवनाथ ठाकुर सहित कई वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चोटिल भी हुए।
इस संबंध में डीएफओ आलोक वाजपेयी ने कहा कि, मौके पर गए वन विभाग की टीम के साथ शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले मारपीट और अभद्रता करने के दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
-----------------------------------------------------------------


