नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज करने में कोतवाली प्रभारी ने की थी देरी  जशपुर एसएसपी की सख्त कार्यवाही, कोतवाली टी आई आशीष कुमार तिवारी को सस्पेंड कर किया लाईन अटैच इधर घटना के बाद से फरार व्याख्याता गिरधारी राम यादव को जांच प्रतिवेदन पर कमिश्रर ने किया निलंबित 

नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज करने में कोतवाली प्रभारी ने की थी देरी  जशपुर एसएसपी की सख्त कार्यवाही, कोतवाली टी आई आशीष कुमार तिवारी को सस्पेंड कर किया लाईन अटैच इधर घटना के बाद से फरार व्याख्याता गिरधारी राम यादव को जांच प्रतिवेदन पर कमिश्रर ने किया निलंबित 

नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज करने में कोतवाली प्रभारी ने की थी देरी   जशपुर एसएसपी की सख्त कार्यवाही, कोतवाली टी आई आशीष कुमार तिवारी को सस्पेंड कर किया लाईन अटैच  इधर घटना के बाद से फरार व्याख्याता गिरधारी राम यादव को जांच प्रतिवेदन पर कमिश्रर ने किया निलंबित 
आरोपी व्याख्याता गिरधारी राम यादव

नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज करने में कोतवाली प्रभारी ने की थी देरी 

जशपुर एसएसपी की सख्त कार्यवाही, कोतवाली टी आई आशीष कुमार तिवारी को सस्पेंड कर किया लाईन अटैच

इधर घटना के बाद से फरार व्याख्याता गिरधारी राम यादव को जांच प्रतिवेदन पर कमिश्रर ने किया निलंबित 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 16 नवम्बर 25 :- 14 नवम्बर 2025 को जशपुर के एक स्कूल में अध्ययनरत् 16 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा ने अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि वह जुलाई 2024 से जिला मुख्यालय जशपुर के महारानी लक्ष्मी बाइ्र्र कन्या शाला के व्याख्याता, गिरधारी राम यादव के यहां रहकर घरेलू काम करती थी। इसके साथ ही वह जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। आरोपी गिरधारी राम यादव नेे घर में रहने के दौरान अकेला पाकर पीडि़त स्कूली छात्रा के साथ कई बार छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
             बताया जा रहा है, कि नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ, शहर के दरबारीटोली मुहल्ले में रहने वाले आरोपी व्याख्याता ने अपने घर में स्कूली छात्रा को शरण देने के दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन जब पीडि़त स्कूली छात्रा जशपुर सिटी कोतवाली पहुंची ने टीआई ने दो दिन तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। 
              अब इसी मामले को लेकर जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंल ने सख्त कार्यवाही करते हुए, कोतवाली टी आई आशीष कुमार तिवारी को सस्पेंड कर किया लाईन अटैच कर दिया है। और मामले में टी आई के खिलाफ  प्राथमिक विभागीय जांच हेतु एसडीओपी जशपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

कोतवाल को एफआईआर दर्ज करने में देर करना पड़ा महंगा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में सख्त एक्शन लेते हुए, प्रार्थियों की सूचना के बावजूद, एफ आई आर दर्ज करने में देरी करने पर, घोर लापरवाही का परिचय देने वाले, सिटी कोतवाली जशपुर के प्रभारी, निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बद्ध किया गया है, इस दौरान इसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

एमएलबी कन्या शाला का व्याख्याता गिरधारी राम यादव भी निलंबित       
शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रतिवेदन के आधार पर गिरधारी राम यादव, व्याख्याता को किया निलंबित 
            शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिक छात्रा के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय कृत्य किया गया है, जिसके कारण यादव के विरूद्ध पुलिस थाना जशपुर जिला जशपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा, 74, 75 64-2-एम, 65-1, एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6, 8 के तहत प्रथम सूचना दर्ज किया गया है।
              निलंबन आदेश में उल्लेख किया गया है कि, गिरधारी यादव का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण, नियम 1965 के सर्वथा विपरीत है। अतएव पूर्ण विचारोपरान्त गिरधारी राम यादव, व्याख्याता शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला जशपुर जिला जशपुर को छ0ग0 सिविल सेवा, वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 1-क के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा उनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा, सरगुजा संभाग, अम्बिकापुर नियत किया जाता है।

वर्सन
मामले में प्रथम दृष्टिया, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में, टी आई, सिटी कोतवाली जशपुर के द्वारा देरी से एफ आईआर दर्ज करने पर, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, और उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच हेतु एसडीओपी जशपुर को आदेशित किया गया है। मामले में जशपुर पुलिस फरार आरोपी व्याख्याता की पतासाजी कर रही है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर। 
-----------------------------------------------------------------