*देर रात घर लौट रही नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार*
*देर रात घर लौट रही नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार*
*देर रात घर लौट रही नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 28 फरवरी 2026 : जिले के थाना बागबहार क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। घटना 16 फरवरी 2026 की देर रात की है, जब 17 वर्षीय नाबालिग बालिका नाटक देखकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से अपहरण कया और जंगल ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता की हत्या करने की नीयत से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और अचेत अवस्था में मरभुआ जान कर उसे सड़क किनारे छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे।
पीड़िता को अगले दिन बेहोशी की हालत में ग्रामीणों ने देखा था, उपचार के दौरान पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 138, 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज किया।
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस की जांच के दौरान एक संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल मिलने पर उसके स्वामी सत्यप्रकाश यादव (28 वर्ष) को हिरासत में लिया गया और पीड़िता द्वारा पहचान की पुष्टि के बाद, सत्यप्रकाश की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी पीताम्बर लहरे (30 वर्ष) को भी 28 फरवरी 2026 को थाना सीतापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने भी अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
तीसरा आरोपी, जो घटना का एक अन्य मुख्य सहभागी है, फरार है। पुलिस ने उसे भी चिन्हित कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
-----------------


