प्रेमी ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म: फिर दूसरे युवक से बात करने के शक में बेल्ट-डंडे से पीटा, एक दिन तक बंधक बनाकर रखा

प्रेमी ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म: फिर दूसरे युवक से बात करने के शक में बेल्ट-डंडे से पीटा, एक दिन तक बंधक बनाकर रखा सड़क हादसे की झूठी कहानी गढ़ी: जिला अस्पताल में कराया भर्ती, युवती ने परिजनों को बताई आपबीती; आरोपी गिरफ्तार

प्रेमी ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म: फिर दूसरे युवक से बात करने के शक में बेल्ट-डंडे से पीटा, एक दिन तक बंधक बनाकर रखा
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक

*प्रेमी ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म: फिर दूसरे युवक से बात करने के शक में बेल्ट-डंडे से पीटा, एक दिन तक बंधक बनाकर रखा*

*सड़क हादसे की झूठी कहानी गढ़ी: जिला अस्पताल में कराया भर्ती, युवती ने परिजनों को बताई आपबीती; आरोपी गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क / जशपुर 16 जून 2026 : सूरजपुर जिले के लटोरी थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के नाम पर युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय अभिषेक सिंह निवासी ग्राम श्यामनगर, थाना भटगांव को 16 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार अंबिकापुर से लगे एक गांव की युवती को 10 जून को आरोपी ने फोन कर चठिरमा पेट्रोल पंप के पास बुलाया था। वहां से वह उसे बाइक पर बैठाकर अपने गांव श्यामनगर ले गया। आरोप है कि घर ले जाकर उसने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

जांच में सामने आया कि आरोपी को शक था कि युवती किसी अन्य युवक से भी बातचीत करती है। इसी बात को लेकर उसने युवती की बेल्ट, डंडे और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया गया है कि आरोपी ने घायल युवती को एक दिन तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा। अगले दिन वह उसे सूरजपुर जिला अस्पताल ले गया और डॉक्टरों व परिजनों को सड़क दुर्घटना में घायल होने की झूठी जानकारी दी। बाद में परिजन युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, जहां उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई।

युवती की शिकायत पर लटोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दूसरे युवक से बातचीत के शक को लेकर विवाद और मारपीट की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।