*युवती केके शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* *सगाई कहीं और करने पर युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने भेजा जेल*

*युवती केके शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

*सगाई कहीं और करने पर युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने भेजा जेल*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 5 मई 2026 : जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना केसबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़िता ने 3 मई को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि फरवरी 2021 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान आरोपी सुरेंद्र सिंह ठाकुर (31) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई।

पहली मुलाकात में ही किया दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, 23 मार्च 2021 को आरोपी ने उसे मिलने के बहाने पत्थलगांव बुलाया। वहां आरोपी ने उसे कार में घुमाया और घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का वादा कर उसके साथ कई बार अनाचार करता रहा।

शादी से मुकरा, दूसरी जगह की सगाई

पीड़िता ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया और कहीं अन्यत्र सगाई कर ली। इसके बाद पीड़ित लड़की ने कानून का सहारा लिया और अब आरोपी सलाखों के पीछे है।

-----------