*पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग की जर्जर हालत पर मुख्यमंत्री का एक्शन, तत्काल मरम्मत के निर्देश*
*मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद जागा विभाग, खस्ताहाल सड़क सुधार के लिए मिली मंजूरी*
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 4 मई 2026 : जशपुर जिले के कुनकुरी से पत्थलगांव के बीच लंबे समय से खराब पड़ी सड़क को लेकर आखिरकार प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान इस मार्ग की खराब स्थिति पर नाराजगी जताए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।
कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग का बड़ा हिस्सा जर्जर हो चुका है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। विशेष रूप से बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
विभाग ने इस मार्ग की मरम्मत को प्राथमिकता देते हुए प्रस्ताव को स्वीकृति दी है और कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि सड़क का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा अन्य योजना के अंतर्गत नहीं है, तो भी मरम्मत कार्य विभागीय स्तर पर तत्काल कराया जाए।
मरम्मत कार्य पूर्ण होते तक एनएच के कार्यपालन अभियंता का कुनकुरी में मुख्यालय
इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक इसकी सतत निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
प्रमुख अभियंता ने सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग अंबिकापुर के कार्यपालन अभियंता को कुनकुरी में मुख्यालय बनाने और निर्माण कार्य की निगरानी के आदेश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री की समीक्षा के बाद तेज हुई कार्रवाई
से बारिश से पहले सड़क सुधार का लक्ष्य पूर्ण होने और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जागी।
इस निर्णय से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से इस सड़क की बदहाल स्थिति से जूझ रहे थे।