*छुट्टी पर जशपुर अपने घर आए CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत*

*छुट्टी पर जशपुर अपने घर आए CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत* *मां से मिलने का रहा था सोनक्यारी, टेम्पो गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर*

*छुट्टी पर जशपुर अपने घर आए CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत*

*छुट्टी पर जशपुर अपने घर आए CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत*

*मां से मिलने का रहा था सोनक्यारी, टेम्पो गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 25 अगस्त 2026 :- जशपुर - सन्ना मार्ग पर घाघरा के समीप टेम्पो गांव में सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए CRPF जवान फ्रेडिक एक्का (45) की मौत हो गई। वह मणिपुर के इंफाल में CRPF की 133वीं बटालियन में पदस्थ थे। छुट्टी खत्म होने से पहले वह अपनी मां से मिलने पैतृक गांव सोनक्यारी जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम टेंपो के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि, घायल जवान को बोलेरो चालक ने मानवता दिखाते हुए अपने वाहन से मनोरा अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। पत्नी उन्हें एंबुलेंस से लेकर अंबिकापुर पहुंचीं, लेकिन इलाज के दौरान रविवार शाम करीब सवा 6 बजे उनकी मौत हो गई।

करीब एक माह पहले छुट्टी लेकर आया था घर

ग्राम सोनक्यारी घसमा निवासी फ्रेडिक एक्का पिता स्व. बरसोलो एक्का करीब एक माह पहले छुट्टी लेकर जशपुर आए थे। उनका एक घर मनोरा में भी है। छुट्टी खत्म होने वाली थी, इसलिए 23 अगस्त की सुबह वह स्कूटी से अपनी मां से मिलने ग्राम सोनक्यारी के लिए निकले थे।

रास्ते में ग्राम टेंपो के पास बोलेरो ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी अस्पताल पहुंचीं। मनोरा से रेफर किए जाने के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जवान की मौत की खबर से पत्नी सदमे में हैं। वहीं मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।