*जिले के नामी टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, 5 घंटे बाद पाया गया काबू* *लाखों का सामान जलकर खाक, फायर सेफ्टी इंतजामों की कमी उजागर*
*जिले के नामी टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, 5 घंटे बाद पाया गया काबू* *लाखों का सामान जलकर खाक, फायर सेफ्टी इंतजामों की कमी उजागर*
*जिले के नामी टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, 5 घंटे बाद पाया गया काबू*
*लाखों का सामान जलकर खाक, फायर सेफ्टी इंतजामों की कमी उजागर*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 10 अप्रैल 2026 : पत्थलगांव से लगे ग्राम पाकरगांव में शुक्रवार दोपहर बेहरा टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में गोदाम में रखा टेंट हाउस का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही नगर पालिका अधिकारी जावेद खान ने फायर ब्रिगेड को मौके पर रवाना किया। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कचरे में लगाई गई आग ने लिया विकराल रूप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम के पास पड़े कचरे में लगी आग फैलकर अंदर पहुंच गई, जिससे गद्दे, कपड़े, पर्दे समेत अन्य सामग्री जल गई। इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
घटना ने क्षेत्र में फायर सेफ्टी संसाधनों की कमी को उजागर किया है। अधिकांश गोदामों व व्यावसायिक परिसरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
नगर पालिका ने गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए लोगों से ज्वलनशील सामग्री दूर रखने और फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रूप से रखने को कहा है।


