Neelam got a golden opportunity to work after preparing at Navgurukul in Jashpur.

जशपुर के नवगुरूकुल में तैयारी से नीलम को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए जशपुर का नवगुरूकुल बना उम्मीद का केंद्र

Neelam got a golden opportunity to work after preparing at Navgurukul in Jashpur.

जशपुरनवगुरूकुल में तैयारी से नीलम को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए नवगुरूकुल बना उम्मीद का केंद्र

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 29 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में जशपुर की नीलम यादव ने नवगुरूकुल के माध्यम से सफलता की नई मिसाल कायम की है।

जशपुर निवासी नीलम ने 10वीं तक की शिक्षा शिशु निकेतन हाई स्कूल से तथा 12वीं तक गामहरिया हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। नवगुरूकुल के बारे में जानकारी उन्हें स्कूल में आयोजित कार्यक्रम और स्वामी आत्मानंद बॉयज़ स्कूल के सेमिनार से मिली, जिसने उनके करियर का रास्ता बदल दिया।

एंट्रेंस परीक्षा पास कर वे जशपुर कैंपस में शामिल हुईं। नीलम के अनुसार नवगुरूकुल उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बना। यहाँ उन्होंने डेटा एनालिटिक्स, बेसिक अकाउंटिंग के साथ अंग्रेज़ी कम्युनिकेशन, आत्मविश्वास और सॉफ्ट स्किल्स को नई दिशा दी।

लगातार मेहनत का परिणाम यह रहा कि केवल एक वर्ष में नीलम को उमाश्री टेक्सप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पद पर नौकरी मिली। नीलम कहती हैं कि नवगुरूकुल ने उन्हें झिझकने वाली लड़की से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी युवती बना दिया।

नीलम की कहानी प्रदेश के युवाओं को यह प्रेरणा देती है कि सही मार्गदर्शन और अवसर से हर सपना पूरा किया जा सकता है।