जंगल में जलावन लकड़ी लेने गई महिला की हाथी के हमले में मौत

जंगल में जलावन लकड़ी लेने गई महिला की हाथी के हमले में मौत

जंगल में जलावन लकड़ी लेने गई महिला की हाथी के हमले में मौत

जंगल में जलावन लकड़ी लेने गई महिला की हाथी के हमले में मौत

लोक सीजी न्यूज़ / जशपुरनगर 25 फरवरी 2026 : पड़ोसी जिले सरगुजा के मैनपाट क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगल में जलावन की लकड़ी लेने गई एक बुजुर्ग महिला की हाथियों के हमले में मौत हो गई। बुधवार सुबह जंगल से महिला का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया है।

मैनपाट के ग्राम बरिमा के पकरीपारा की 65 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर घर से लगे जंगल में लकड़ी लेने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिल सका। अगले दिन सुबह ग्रामीणों को जंगल के भीतर उसका शव पड़ा मिला।

घटनास्थल पर हाथियों के पैरों के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई देने पर आशंका जताई गई कि महिला का सामना जंगली हाथियों के झुंड से हो गया होगा और उन्होंने उसे पटककर मार दिया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।