*प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम में एक श्रद्धालु की अचानक मौत से हड़कंप* *भीषण गर्मी और करीब 900 सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई के बाद मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालु की थम गई सांसें*

*प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम में एक श्रद्धालु की अचानक मौत से हड़कंप*

*भीषण गर्मी और करीब 900 सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई के बाद मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालु की थम गई सांसें*

लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर 28 अप्रैल 2026 : संभाग के सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम में एक श्रद्धालु की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। भीषण गर्मी और करीब 900 सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई के बाद मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालु की सांस थम गई। मृतक की पहचान कोरिया जिले के रहने वाले फूल सिंह के रूप में हुई है। वे अपने परिवार के साथ मां बागेश्वरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

परिजनों ने बताया कि यात्रा के दौरान सब कुछ सामान्य था। फूल सिंह सीढ़ियां चढ़ते हुए बीच रास्ते में पीछे आ रहे परिजनों का इंतजार करने के लिए रुके थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे मंदिर के पास ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और मंदिर के बैगा ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गर्मी और चढ़ाई बनी जानलेवा, हार्ट अटैक की आशंका

प्राथमिक जांच में पुलिस ने भीषण गर्मी और लंबी चढ़ाई के चलते चक्कर आने के बाद हार्ट अटैक की आशंका जताई है। एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

10 दिन में दूसरी मौत, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

सबसे चिंताजनक बात यह है कि पिछले 10 दिनों में कुदरगढ़ धाम में यह दूसरी मौत है। इससे पहले एक 19 वर्षीय युवक की गिरने से जान चली गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद यहां स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस और इमरजेंसी मेडिकल व्यवस्था पर्याप्त नहीं हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और कठिन चढ़ाई को देखते हुए अब रोपवे निर्माण की मांग तेज हो गई है, ताकि लोगों को सुरक्षित और आसान रास्ता मिल सके।