*यहां छापा मारने पहुंची पुलिस की बोलेरो गाड़ी लेकर भागा गांजा तस्कर* *पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर राम मंदिर रोड से पकड़ा*

पुलिस की इसी बोलेरो को ले उड़ा था गांजा तस्करी का आरोपी

*यहां छापा मारने पहुंची पुलिस की बोलेरो गाड़ी लेकर भागा गांजा तस्कर*

*पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर राम मंदिर रोड से पकड़ा*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 28 अप्रैल 2026 : अम्बिकापुर शहर में सोमवार शाम कोतवाली पुलिस के साथ एक अजीबोगरीब घटना हो गई।

            जब अम्बिकापुर पुलिस शहर में एक गांजा तस्कर के घर दबिश देने पहुंची, तो गांजा तस्करी का आरोपी पुलिस की सरकारी बोलेरो गाड़ी ही लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आरोपी को वाहन समेत पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम शाम करीब 7:30 बजे सतीपारा निवासी गांजा तस्कर मुकेश नामदेव के घर छापा मारने पहुंची थी। टीम ने अपनी बोलेरो (क्रमांक CG 03 A-1050) घर के पास खड़ी की और अंदर दबिश देने चली गई। इसी दौरान वाहन चालक की जेब से चाबी गिर गई।

उधर पुलिस को घर में घुसते देख आरोपी मुकेश नामदेव छत से कूदकर नीचे आया और गिरी हुई चाबी उठा ली। उसने तुरंत पुलिस की गाड़ी स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया।

छापेमारी के बाद जब पुलिस टीम बाहर निकली तो वाहन गायब मिला। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें आरोपी गाड़ी लेकर भागते हुए नजर आया।

फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा करते हुए राम मंदिर रोड तक पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।