मानसून अभी आया भी नहीं और जिले में 1 जून से अब तक 217.9 मिमी वर्षा हो गया दर्ज

जशपुरनगर/ लोक सीजी न्यूज. जशपुर जिले में 1 जून से अब तक 217.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 जून तक की स्थिति में 165.3 मिमी औसत वर्षा हुई है। याद रहे कि यह स्थिति तब है जब जिले में अभी मानसून का आगमन नहीं हुआ है। 

           मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण से अरब सागर से आने वाले मानसून की हवाएं मंद पड़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है की मानसून के अनुकूल वातावरण बने के कारण से 11 जून के बाद छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि तेज होगी और मानसून आगे बढ़ेगा। 11 जून के बाद से हीअधिकतम तापमान में गिरावट का भी अनुमान है।

       भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक तहसील जशपुर में 38.7 मिमी, मनोरा में 32.3 मिमी, कुनकुरी में 26.0 मिमी, दुलदुला में 0.0 मिमी, फरसाबहार में 23.6 मिमी, बगीचा में 11.7 मिमी, कांसाबेल में 13.7 मिमी, पत्थलगॉव में 20.7 मिमी, सन्ना में 29.2 मिमी एवं बागबहार में 22.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा जशपुर तहसील में दर्ज की गई है।

         12 जून से वर्षा का क्षेत्र बढ़ने की सम्भावना है। 15 जून के आसपास से व्यापक वर्षा संभावित है।