*श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस*

*श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस* *तड़के निकली प्रभात फेरी, गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण और हुए भक्तिमय अनुष्ठान*

*श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस*

*श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ, श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस*

*तड़के निकली प्रभात फेरी, गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण और हुए भक्तिमय अनुष्ठान*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 21 सितम्बर 2021 :- परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम द्वारा संस्थापित श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस आज देश भर के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही समूह के आश्रमों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

         सोमवार के दिन की शुरुआत तड़के प्रभात फेरी के साथ हुई। शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसके पश्चात आश्रम परिसर में गरिमामय माहौल में ध्वजारोहण संपन्न हुआ। भक्तिमय अनुष्ठान के तहत साधकों एवं भक्तों द्वारा परम पूज्य अघोरेश्वर द्वारा रचित 'सफल योनि' का सामूहिक पाठ किया गया।

       सर्वेश्वरी समूह के सेवा-कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज विशेष सामाजिक और सर्वधर्म समभाव से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत शहर के मंदिरों, मस्जिदों और गिरजाघरों में स्वच्छता संदेश के साथ झाड़ू का वितरण किया गया। साथ ही, सामाजिक सरोकार निभाते हुए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए।

            उल्लेखनीय है कि आज से 66 वर्ष पूर्व पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम ने मानव कल्याण, समाज सेवा और जन-जागृति के उद्देश्य से इस समूह की स्थापना की थी। आज भी उनके बताए मार्गों पर चलते हुए समूह द्वारा जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी हैं।