*सोमवार को खेला जाएगा अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला* *भुवनेश्वर ओडीशा और कोलकाता की टीमों का दिखा आकर्षण*

*सोमवार को खेला जाएगा अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला* *भुवनेश्वर ओडीशा और कोलकाता की टीमों का दिखा आकर्षण*

*सोमवार को खेला जाएगा अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला*  *भुवनेश्वर ओडीशा और कोलकाता की टीमों का दिखा आकर्षण*

*सोमवार को खेला जाएगा अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला*

*भुवनेश्वर ओडीशा और कोलकाता की टीमों का दिखा आकर्षण*

*शनिवार को विजेता उपविजेता कप का हुआ अनावरण*

लोक सीजी न्यूज/ जशपुरनगर 10 मई 2026 : जशपुर के रणजीता स्टेडियम में विगत 25 अप्रैल से चल रहे स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह गुरुदेव स्मृति अंतर्राज्यीय फ्लड लाइट टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार 11 में को खेला जाएगा।

       इस प्रतियोगिता के पूल ए की विजेता टीम अंबिकापुर ने सेमीफाइनल में रांची की प्रतिष्ठित टीम बिग ब्रदर को हराकर पूल ए की ओर से फाइनल में पहले ही प्रवेश कर चुकी है। दूसरे पूल के सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल समेत चार मुकाबले रविवार रात को खेले जाएंगे,

             जिसमें पहला मैच कोलकाता और बैजू रंगीला टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम पहले क्वार्टर फाइनल मैच एनके 11 धीरज के साथ खेलेगी। पूल बी का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच भुवनेश्वर ओडिशा और अतुल ट्रेडर्स के बीच खेला जाएगा। रविवार रात को ही पूल बी का चौथा और सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जिसकी तस्वीर अभी साफ नही हुई है। रविवार रात की अपराजेय रहने वाली टीम सोमवार को होने वाले फाइनल मैच में अंबिकापुर की टीम से भिड़ेगी।

शनिवार रात को विजेता उपविजेता कप का हुआ अनावरण

प्रतियोगिता के शनिवार रात को हुए मुकाबला के बीच आयोजन समिति ने विजेता और उपविजेता टीम को दिए जाने वाले कप का स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव के जयेष्ठ सुपुत्र जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव और अक्षय वीर सिंह जूदेव के करकमलों से अनावरण कराया। इस अवसर पर संजय सिंह, अनिल चौरसिया, सत्येंद्र सिंह, बबलू मिश्रा, आकाश गुप्ता, सुनील सोनी, सज्जू खान, शकील खान, संजय सोनी से साथ आयोजन समिति यंग तिरंगा के नितीश गुप्ता, निखिल गुप्ता, दीपू पाठक के साथ अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

         इससे पहले अक्षय वीर सिंह जूदेव का स्टेडियम के मंच पर केक काटकर जन्म दिन मनाया गया और आयोजन समिति ने मैच देखने स्टेडियम में आए सभी दर्शकों के लिए कोल्ड ड्रिंक और नाश्ते का व्यापक पैमाने पर इंतजाम किया।