जशपुर में हाथियों को भगाने जंगल में घुसे थे कुछ युवक, एक हाथी ने पलटकर किया हमला
*जशपुर में हाथियों को भगाने जंगल में घुसे थे कुछ युवक, एक हाथी ने पलटकर किया हमला, 17 वर्षीय युवक को पटक-पटककर मार डाला*
*जशपुर में हाथियों को भगाने जंगल में घुसे थे कुछ युवक, एक हाथी ने पलटकर किया हमला, 17 वर्षीय युवक को पटक-पटककर मार डाला*
लोक सीजी न्यूज /जशपुर, 13 अक्टूबर. जिले के सागजोर गांव के जंगल में दंतैल हाथी के हमले में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार शाम रायगढ़ की ओर से दो हाथी जंगल में पहुंचे थे। इन्हें भगाने के लिए गांव के कुछ युवक कुत्तों के साथ जंगल में घुस गए।
इसी दौरान एक हाथी ने युवकों को खदेड़ना शुरू कर दिया। बाकी युवक भागने में सफल रहे, लेकिन एक युवक हाथी की चपेट में आ गया। हाथी ने उसे पटक-पटककर मार डाला।
घटनास्थल के आसपास अब भी हाथियों की मौजूदगी बताई जा रही है। इसके चलते वन अमला मौके पर नहीं पहुंच पाया है।