*मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम जारी, दोपहर बाद 3 बजे जशपुर जिले के बगिया हेलीपैड से रायपुर प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री साय*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 21 अप्रैल 2026 । राज्य के माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर बाद जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड से रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम तक राजधानी पहुंचेंगे।

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:50 बजे ग्राम बगीचा स्थित अपने निज निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे 2:55 बजे बगीचा हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शाम 4:20 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वे 4:25 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग 4:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संबंधित अधिकारियों को समय-पालन और प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के निर्देश दिए गए हैं।