प्रशासन सख्त तो अवैध धान के बिचौलिए पस्त दूसरे राज्यों से धान लाकर यहां की मंडियों में खपाने वाले बिचौलियों पर भारी पड़ रही प्रशासन की सख्ती , खरीदी केन्द्रों में खपाने के लिए झारखंड से लाए जा रहे दो ट्रक और एक पिकअप वाहन जप्त
प्रशासन सख्त तो अवैध धान के बिचौलिए पस्त दूसरे राज्यों से धान लाकर यहां की मंडियों में खपाने वाले बिचौलियों पर भारी पड़ रही प्रशासन की सख्ती एक ही रात में जिले के खरीदी केन्द्रों में खपाने के लिए झारखंड से लाए जा रहे दो ट्रक और एक पिकअप वाहन जप्त राजस्व विभाग की टीम ने कुनकुरी में 423 बोरी और जशपुर में 60 बोरी अवैध धान की जप्ती की
प्रशासन सख्त तो अवैध धान के बिचौलिए पस्त
दूसरे राज्यों से धान लाकर यहां की मंडियों में खपाने वाले बिचौलियों पर भारी पड़ रही प्रशासन की सख्ती
एक ही रात में जिले के खरीदी केन्द्रों में खपाने के लिए झारखंड से लाए जा रहे दो ट्रक और एक पिकअप वाहन जप्त
राजस्व विभाग की टीम ने कुनकुरी में 423 बोरी और जशपुर में 60 बोरी अवैध धान की जप्ती की
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 18 नवंबर 2025 :- एक बात हमेशा कही जाती है कि, यदि शासन-प्रशासन चाह ले तो, कोई भी अनैतिक गतिविधि लंबे समय तक जारी नहीं रह सकती है।
अपने दो पड़ोसी राज्यों ओडिशा और झारखंड की सीमाओं से लगे जशपुर जिले में यह कहावत, इस बार अवैध धान के गोरखधंधे से जुड़े कारोबारियों और बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई और सख्ती कर जिला प्रशासन ने नकेल कसने का काम किया है। जशपुर जिला लंबे समय से ओडिशा और झारखंड से सस्ते दर पर धान लाकर, उसे जिले के अलग-अलग खरीदी केन्द्रों में खपाने के लिए कुख्यात रहा है।
लेकिन इस बार कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखने जिला प्रशासन द्वारा सतत कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने बीती रात झारखंड सीमा पर स्थित विभिन्न चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सांईटांगरटोली में पकड़ा गया अवैध धान से लदा पिकअप
राजस्व टीम में तहसीलदार जयश्री राजनपथे, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, फूड इंस्पेक्टर निरीक्षक, राजस्व एवं पटवारी शामिल रहे। टीम ने जशपुर विकास खंड के ग्राम साईंटागर बैरियर के पास अवैध धान परिवहन करते हुए पिकअप वाहन जेएच ०१ टीडब्लू 7832 वाहन से 60 बोरी अवैध धान जप्त कर लोदाम थाने में सुपुर्द किया गया।
चेकपोस्टों का निरीक्षण किया, जो झारखंड राज्य से लगे हुए सीमावर्ती बैरियर हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चेकपोस्टों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा वाहनों की जांच प्रक्रिया को बारीकी से परखा। अवैध धान परिवहन रोकने के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
कुनकुरी राजस्व टीम ने 2 वाहन में 423 बोरा अवैध धान किया जप्त
जिला प्रशासन को दूसरी सफलता कुनकुरी में मिली जहां, तहसीलदार कुनकुरी के नेतृत्व में गठित उडऩदस्ता टीम ने रात्री गश्त के दौरान ग्राम हर्राडाड़ में 2 ट्रकों में भरी 423 बोरी अवैध धान को पकड़ा गया है।
इस मामले में राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक जेएच 07 के 6124 और सीजी 14 एमक्यु 7244 में भारी मात्रा में धान लदा हुआ पाया गया। मामले में वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया एवं थाना कुनकुरी को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में तहसीलदार कुनकुरी, नायब तहसीलदार एवं पुलिस विभाग टीम शामिल थी।
------------------------------------------------------------------


