दो दिनों से लापता और 8 साल के दो बच्चों की गांव के तालाब में मिली
दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक, जांच में जुटी पुलिस
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 5 मार्च 2026 : जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के महादेवडाँड़ इलाके में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। बिसबहरी गांव के दो मासूम बच्चों के शव तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनो बच्चे गोल्डी टोप्पो (7) और अनीस टोप्पो (8) गुरुवार से लापता थे। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की।
तलाशी के दौरान गांव के तालाब से दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
-------------------