धान घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस ने घेरा फरसाबहार एसडीएम कार्यालय कोनपारा मंडी प्रबंधक तथा फड़ प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग
धान घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस ने घेरा फरसाबहार एसडीएम कार्यालय कोनपारा मंडी प्रबंधक तथा फड़ प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग
धान घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस ने घेरा फरसाबहार एसडीएम कार्यालय
कोनपारा मंडी प्रबंधक तथा फड़ प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर/ 12 नवम्बर 2025 :- जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लाक में के कोनपारा धान खरीदी केन्द्र में हुए कथित धान घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस अब जिले में आक्रामक हो चुकी है। इसी कड़ी में जिले भर से आए कांग्रेसियों के द्वारा हाथों में बैनर, झंडे लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, जहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस बल ने एसडीएम कार्यालय के गेट पर ही रोक लिया।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम फरसाबहार को ज्ञापन सोप कर कोनपारा मंडी प्रबंधक तथा फड़ प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तथा जशपुर जशपुर जिले के सभी धान मंडी प्रबंधक तथा फड प्रभारियों को तत्काल स्थानांतरित करने की माग की है।
जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय पाठक ने कहा की १० दिन पहले हमने तहसील ऑफिस तपकरा पहुंच कर गंझिायाडीह के कोनपारा में हुए धान खरीदी घोटाला जो की लगभग तीन करोड़ का है, उसके आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की थी। पर आज पर्यंत कार्रवाही नहीं होने की स्थिति में हमने आज साथियों सहित एसडीएम कार्यालय का घेराव किया है। अब भी अगर कार्यवाही नहीं होती है तो आने वाले समय में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।
पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा में करोड़ो का धान घोटाला होना बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जिसकी ऑच बड़े बड़े अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है। करोड़ो रुपए की धान के माध्यम से हेराफेरी करने वालों पर कार्यवाही ना होना शासन प्रशासन पर उंगली उठाने को मजबूर करता है।
काग्रेस नेता अमर कुमार सोनी ने कहा की तपकरा झारखंड तथा ओडिशा बॉडर पर स्थित है, यहां के बॉडर पर कोताही होने के कारण कोचिए आसानी से दूसरे राज्यों का धान यहां खपाते है, जो बाद में करोड़ो का घोटाले का रूप लेती है। कोनपारा मंडी में एक बोरी भी धान नहीं था, फिर अब धान कहां से आया और उठाव शून्य करने की तैयारी हो रही है, इसका मतलब साफ है अधिकारियों की संलिप्ता।
इस कार्यक्रम में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलित हुए।
---------------------------------------------------------------------


