कुनकुरी में संपन्न हुआ भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान*
*कुनकुरी में संपन्न हुआ भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान* * संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी अभियानों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*
*कुनकुरी में संपन्न हुआ भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण महाअभियान*
* संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी अभियानों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*
जशपुर/कुनकुरी 26 फरवरी 2026 : भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा आज कुनकुरी स्थित अग्रसेन भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर छायाचित्र प्रदर्शनी का भी फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण कार्यशाला के जिला संयोजक मुकेश शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सुरेन्द्र बेसराख, प्रशिक्षण वर्ग सदस्य उपेन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष नटवर मुंदड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पिंकी गुप्ता, जशपुर नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, कुनकुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला साय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ व पुष्पहार से स्वागत किया गया। संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति होते हैं। 7 मार्च से 14 अप्रैल के बीच मंडल स्तर पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता एवं संगठनात्मक समन्वय का अवसर मिलेगा।
बैठक में प्रशिक्षण योजना की रूपरेखा, मंडल स्तर पर तिथियों के निर्धारण तथा वक्ताओं के चयन पर चर्चा की गई। जिला स्तर पर विभिन्न विषयों के लिए वक्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। प्रस्तावित प्रारूप के अनुसार बूथ स्तर पर चार घंटे तथा मंडल स्तर पर 24 घंटे की प्रशिक्षण श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें वैचारिक अधिष्ठान, संगठन विस्तार, सोशल मीडिया, युवा नेतृत्व एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति जैसे विषय शामिल रहेंगे।
कार्यशाला को संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी अभियानों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।


