*दसई करमा देखने डांडगांव जा रहे दो सगे भाईयों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत* *साल्ही मोड़ के पास हुआ हादसा; मौके पर ही तोड़ा दम*

*दसई करमा देखने डांडगांव जा रहे दो सगे भाईयों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत*

*साल्ही मोड़ के पास हुआ हादसा; मौके पर ही तोड़ा दम*

लोक सीजी न्यूज/ अंबिकापुर 16 अक्टूबर: सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई घाटबर्रा से डांडगांव में आयोजित दसई करमा कार्यक्रम देखने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान उदयपुर थाना क्षेत्र के साल्ही मोड़ के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है।

रात 8 से 9 बजे के बीच हुआ हादसा, 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए शव

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई गुरुवार रात बाइक से डांडगांव में आयोजित दसई करमा देखने जा रहे थे। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच साल्ही मोड़ के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाइयों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 112 की मदद से दोनों भाइयों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), उदयपुर लाए गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस कार्यक्रम को देखने के लिए दोनों भाई घर से निकले थे, वहां पहुंचने से पहले ही उनकी जिंदगी का सफर खत्म हो गया।