*हाईटेंशन तार की चपेट में आया वेल्डर, 3 मंजिला मकान से नीचे गिरा; इलाज के दौरान मौत*

*हाईटेंशन तार की चपेट में आया वेल्डर, 3 मंजिला मकान से नीचे गिरा; इलाज के दौरान मौत* *मनेंद्रगढ़ के वार्ड-5 में हादसा: दरवाजे की वेल्डिंग करने चढ़ा था युवक, करंट लगने से सिर और पैरों में आई गंभीर चोटें*

*हाईटेंशन तार की चपेट में आया वेल्डर, 3 मंजिला मकान से नीचे गिरा; इलाज के दौरान मौत*
मृतक शाहनवाज

*हाईटेंशन तार की चपेट में आया वेल्डर, 3 मंजिला मकान से नीचे गिरा; इलाज के दौरान मौत*

*मनेंद्रगढ़ के वार्ड-5 में हादसा: दरवाजे की वेल्डिंग करने चढ़ा था युवक, करंट लगने से सिर और पैरों में आई गंभीर चोटें*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर/ मनेंद्रगढ़, 3 सितम्बर 2026 :- एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में बुधवार रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय वेल्डर की मौत हो गई। वार्ड क्रमांक-5 में तीन मंजिला मकान पर दरवाजे की वेल्डिंग करने चढ़ा युवक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट का तेज झटका लगने से वह अनियंत्रित होकर करीब तीन मंजिला ऊंचाई से नीचे सीसी सड़क पर जा गिरा। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वार्ड क्रमांक-9 पेंड्रा दफाई निवासी मोहम्मद शाहनवाज मंसूरी, पिता स्व. मो. इशहाक, फेब्रिकेशन का काम करता था। बुधवार रात करीब 8 बजे वह वार्ड क्रमांक-5 में शेख अहमद के तीन मंजिला मकान पर दरवाजे की वेल्डिंग करने गया था। वेल्डिंग मशीन का तार जोड़ने के दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया।

करंट लगते ही शाहनवाज को जोरदार झटका लगा और वह नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल केंद्रीय चिकित्सालय पहुंचाया।

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम

डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 220 बिस्तर शासकीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने के समय उसकी सांस चल रही थी और वह गंभीर पीड़ा में था। डॉक्टरों के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शाहनवाज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शाहनवाज की शादी करीब तीन साल पहले ही हुई थी। पति का शव देखकर पत्नी सदमे में आ गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शाहनवाज मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का था। फेब्रिकेशन के काम में कुशल होने के कारण शहर में उसकी अच्छी पहचान थी। हादसे की खबर मिलते ही उसके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुरुवार शाम करीब 6 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया।