*तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर की टक्कर से शिक्षिका की दर्दनाक मौत* *स्कूटी में साथ में चल रहा शिक्षिका का 6 साल का बेटा घायल*

*तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर की टक्कर से शिक्षिका की दर्दनाक मौत*  *स्कूटी में साथ में चल रहा शिक्षिका का 6 साल का बेटा घायल*
मृतिका शिखा त्रिपाठी

*तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर की टक्कर से शिक्षिका की दर्दनाक मौत*

*स्कूटी में साथ में चल रहा शिक्षिका का 6 साल का बेटा घायल*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 26 फरवरी 2026 : सूरजुपर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षिका शिखा त्रिपाठी (33 वर्ष) की ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका छह वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

             हादसे का शिकार हुई शिक्षिका स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भुवनेश्वरपुर में पदस्थ थीं और संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के कुलसचिव की पुत्री थीं। घटना की जानकारी मिलते ही कुलसचिव और कुलपति तुरंत अस्पताल पहुंचे।

         जानकारी के अनुसार शिखा त्रिपाठी गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे अपने पुत्र के साथ स्कूटी से स्कूल के लिए निकली थीं। जैसे ही वे ग्राम कौशलपुर स्थित मोड़ के पास पहुंचीं, सूरजपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर (क्रमांक UP 12 BW 2352) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की मदद से उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर से परिवार और स्कूल में शोक की लहर है।