*यंग तिरंगा समिती ने जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का किया सम्मान*

*यंग तिरंगा समिती ने जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का किया सम्मान* *रणजीता मैदान में लाइट और ग्रास व्यवस्था की मांग, प्राक्कलन तैयार करने के दिए निर्देश*

*यंग तिरंगा समिती ने जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का किया सम्मान*

*यंग तिरंगा समिती ने जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का किया सम्मान*

*रणजीता मैदान में लाइट और ग्रास व्यवस्था की मांग, प्राक्कलन तैयार करने के दिए निर्देश*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 24 मई 2026 : यंग तिरंगा समिति ने रविवार को जशपुर प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने शहर के रणजीता खेल मैदान में लाइट सुदृढ़ीकरण और ग्रास व्यवस्था की मांग रखी।

           यंग तिरंगा समिति की इस मांग पर मांग पर, प्रदेश के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने नगर पालिका को आवश्यक प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर यंग तिरंगा समिति की ओर से शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नीतिश गुप्ता, निखिल गुप्ता, राजकुमार ताम्रकार, मुकेश सोनी, सज्जू खान, विकास सोनी (टुन्नू), अन्नू विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत एवं टीम के सदस्यों ने भी मंत्री का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।