*भाजपा नेता की दर्दनाक मौत: एनएच 43 में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटता ले गया*

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क जशपुर / 23 मई 2026 : गुमला - कटनी नेशनल हाईवे 43 सड़क में सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता और बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई।

         एनएच 43 पर बतौली शांतिपारा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक वाहन के अगले हिस्से में फंस गई और वे करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए।

मृतक की पहचान ग्राम पोकसरी निवासी शिवमंगल दास (50) के रूप में हुई है, जो भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। जानकारी के अनुसार, वे शुक्रवार दोपहर किसी काम से बतौली आए थे और रात करीब 9:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शांतिपारा के पास यह हादसा हो गया।

अज्ञात वाहन के भीषण टक्कर से मौके पर मौत 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की रफ्तार इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे में उनके सिर, पेट और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।