*लावाकेरा बैरियर पर 6.32 क्विंटल गांजा जब्त, यूपी का तस्कर गिरफ्तार*
*लावाकेरा बैरियर पर 6.32 क्विंटल गांजा जब्त, यूपी का तस्कर गिरफ्तार*
लावाकेरा बैरियर पर 6.32
क्विंटल गांजा जब्त, यूपी का
तस्कर गिरफ्तार
जशपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर टाटा आईसर ट्रक से 632.380 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के बहराईच निवासी विनोद कुमार गुप्ता (42) को गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक UP-47-AT-9839 को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली। पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में ऊपर खाली बोतलों से भरी बोरियां रखी गई थीं, जबकि उनके नीचे गांजे के पैकेट छिपाए गए थे। जांच में 20 बोरियों से 597 पैकेट गांजा बरामद हुआ।
गांजा और ट्रक समेत 3.41
करोड़ की जप्ती
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 632.380 किलो गांजा, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 3.16 करोड़ रुपये, ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। कुल जप्ती की कीमत 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने गांजा उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की है। थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गांजा सप्लाई के स्रोत और उत्तर प्रदेश में इसके खरीदार समेत पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है।
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को भी लावाकेरा में 440.630 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों से उड़ीसा सीमा से होने वाली गांजा तस्करी पर जशपुर पुलिस की सख्त निगरानी सामने आई है।