*मना करने के बावजूद पति चला गया दोस्त की बारात, नाराज़ पत्नी ने खुद और 5 साल के बेटे को जहर पिलाया*

*अंबिकापुर में इलाज के दौरान मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर; तुमला थाना क्षेत्र का मामला*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 3 मई 2026 : जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। पति के बारात जाने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने पहले खुद कीटनाशक पी लिया और फिर अपने 5 वर्षीय बेटे को भी जहर पिला दिया। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है।

             घटना के सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जोरंडाझरिया निवासी ईश्वर यादव 29 अप्रैल को अपने दोस्त की बारात में जाने की तैयारी कर रहा था। उसकी पत्नी सुलोचनी उसे बारात जाने से मना कर रही थी, लेकिन पति के नहीं मानने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बावजूद ईश्वर बारात में चला गया।

इसी बात से नाराज होकर सुलोचनी ने गुस्से में कमरे में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। साथ ही उसने अपने गोद में मौजूद 5 वर्षीय बेटे आदित्य यादव को भी जहर पिला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दोनों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राथमिक इलाज के बाद मां-बेटे को भेलवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे कुनकुरी अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसे होली क्रॉस अस्पताल कुनकुरी भेजा गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया।

अंबिकापुर पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां का इलाज भेलवा अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।