8 IPS अफसरों का हुआ तबादला
राज्य सरकार ने कई IPS अफसरों के तबादले किए हैं। 2021 बैच के 8 अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
8 IPS अफसरों का हुआ तबादला, 2021 बैच के इन अफसरों नक्सल क्षेत्र में मिली तैनाती
IPS Transfer :
रायपुर/लोक सीजी न्यूज नेटवर्क. राज्य सरकार ने कई IPS अफसरों के तबादले किए हैं। 2021 बैच के 8 अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
उदित पुष्कर को सीएसपी जगदलपुर से एडिश्नल एसपी दंतेवाड़ा बनाया गया है।
आकाश कुमार शुक्ला को सीएसपी रायगढ़ से एडिश्नल एसपी दुर्ग, एसटीएफ बघेरा बनाया गया है।
रोहित कुमार शाह को सीएसपी सरगुजा से एडिश्नल एसपी सुकमार बनाया गया है।
रविंद्र कुमार मीणा सीएसपी कोरबा से एडिश्नल एसपी बीजपुर नियुक्त किए गए हैं।
अमन कुमार रमन कुमार झा को सीएसपी रायपुर से एडिश्नल एसपी बीजापुर बनाया गया है।
आकाश कुमार श्रीश्रीमाल को सीएसपी जगदलपुर से एडिश्नल एसपी भानुप्रतापपुर कांकेर बनाया गया है।
अजय कुमार को सीएसपी सिविल लाइंस रायपुर से एएसपी नारायणपुर बनाया गया है।
अक्षय प्रमोद को सीएसपी बिलासपुर से एएसपी नारायणपुर बनाया गया है।


