*पुलिस सैलरी पैकेज से दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला सहारा, पत्नी को मिला 1 करोड़ का बीमा राशि का चेक*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 13 मार्च 2026 : शासन की “पुलिस सैलरी पैकेज” योजना के तहत जशपुर के रक्षित केंद्र में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक स्व. रमेश बड़ा के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। योजना के अंतर्गत उनकी पत्नी सोलमा बाई को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा चेक दिया गया।

यह चेक पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और एएसपी राकेश कुमार पाटनवार ने एसबीआई अधिकारियों की उपस्थिति में परिजनों को सौंपा।

बताया गया कि स्व. रमेश बड़ा की 6 अगस्त 2025 को सफल दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। वे 1995 से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे।

इस मौके पर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत ड्यूटी या दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, जबकि सामान्य मृत्यु पर 10 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से योजना से जुड़कर अपने नामांकन की जानकारी समय-समय पर अपडेट करने की अपील भी की।l