*22 साल के युवक ने गांव के साथी से तंबाकू मांगा तो रॉड से सिर पर कर दिया वार, इलाज के अभाव में युवक की अंबिकापुर में मौत*

अस्पताल में परेशान मृतक युवक के परिजन

*22 साल के युवक ने गांव के साथी से तंबाकू मांगा तो रॉड से सिर पर कर दिया वार, इलाज के अभाव में युवक की अंबिकापुर में मौत*

अंबिकापुर से रायपुर रेफर हुआ था उमेश, रुपए नहीं होने पर लौटे परिजन; आरोपी के पिता पर मदद के बदले धमकी देने का आरोप

लोक सीजी न्यूज / जशपुर. 3 सितम्बर 2026 जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम डोभा में तंबाकू मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के सिर पर रॉड से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल उमेश पिता जुगे राम की इलाज के दौरान अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना 28 अगस्त की रात करीब 9 बजे की है। अंबिकापुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर केस डायरी संबंधित थाने को भेज दी है।

पुलिस के अनुसार उमेश गांव में गया था। वहां उसने गांव के ही रुस्तम नाम के युवक से तंबाकू मांगा। इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि रुस्तम ने रॉड से उमेश के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

अंबिकापुर से रायपुर किया रेफर, परिवार के पास रुपए नहीं थे

पहले परिजन उसे सन्ना अस्पताल ले गए, जहां से अंबिकापुर रेफर किया गया। निजी अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने रायपुर ले जाने की सलाह दी। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन रायपुर नहीं ले जा सके और उमेश को वापस घर ले आए।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इलाज के लिए आरोपी के पिता से आर्थिक मदद मांगी थी। इस दौरान रिपोर्ट दर्ज कराने पर इलाज के लिए रुपए नहीं देने की कथित धमकी दी गई। बाद में उमेश की हालत बिगड़ने पर फिर मदद मांगी गई, लेकिन रुपए देने से इनकार कर दिया गया।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़ा दम

उमेश की हालत लगातार बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले के आरोपी रुस्तम के साथ उसके पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।