*बगीचा स्टेट हाइवे में कंटेनर ट्रक से 65 गौवंश बरामद, दो की मौत; ट्रक का चालक गिरफ्तार*

*बगीचा स्टेट हाइवे में कंटेनर ट्रक से 65 गौवंश बरामद, दो की मौत; ट्रक का चालक गिरफ्तार* *कंटेनर के आगे रेकी करते जिस कार में चल रहे थे तस्कर, वो कार भी जप्त लेकिन तस्कर हुए फरार*

*बगीचा स्टेट हाइवे में कंटेनर ट्रक से 65 गौवंश बरामद, दो की मौत; ट्रक का चालक गिरफ्तार*

*बगीचा स्टेट हाइवे में कंटेनर ट्रक से 65 गौवंश बरामद, दो की मौत; ट्रक का चालक गिरफ्तार*

*कंटेनर के आगे रेकी करते जिस कार में चल रहे थे तस्कर, वो कार भी जप्त लेकिन तस्कर हुए फरार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 10 अक्टूबर :- जशपुर पुलिस ने शनिवार को तड़के लगभग 4 बजे, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिलेके बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम खंटाडांड़ में नागालैंड नंबर के एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा और उसमें अमानवीय तरीके से भर कर ले जाए जा रहे 65 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। कंटेनर में अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरे गए गौवंशों में से दो की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने वाहन चालक झारखंड निवासी रेहान अंसारी (34) को गिरफ्तार किया है।

         जशपुर पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कंटेनर क्रमांक NL-01-AB-7655 में गौवंशों को अंबिकापुर से झारखंड ले जाया जा रहा है। पुलिस ने ग्राम पेटा में नाकाबंदी की। चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर ग्राम खंटाडांड़ में कंटेनर रोक लिया। तलाशी में 65 गौवंश मिले। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गौ-तस्करी के लिए रास्ते की रेकी कर रही मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार क्रमांक JH-01-BR-9492 भी जब्त की। कार सवार आरोपी फरार है। पुलिस गौ-तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

मामले में बगीचा थाने में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

------------------------