ओडिशा से 67 किलो गांजा लेकर बिहार के लिए निकला तस्कर जशपुर की सीमा पर धराया, एक महिला तस्कर फरार
ओडिशा से 67 किलो गांजा लेकर बिहार के लिए निकला तस्कर जशपुर की सीमा पर धराया, एक महिला तस्कर फरार
ओडिशा से 67 किलो गांजा लेकर बिहार के लिए निकला तस्कर जशपुर की सीमा पर धराया, एक महिला तस्कर फरार
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 27 फरवरी 2026 : जशपुर पुलिस ने थाना तपकरा थाना क्षेत्र में एक कार से 67 किलो 135 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जप्त माल व वाहन की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है, जिसमें गांजे की कीमत करीब 33.55 लाख और तस्करी में प्रयुक्त हुंडई वरना कार (DL-8C-AX-8014) की कीमत 6.5 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 26 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से एक संदिग्ध सिल्वर वरना कार भारी मात्रा में गांजा लेकर गुजरने वाली है। डीआईजी एवं एसपी जशपुर के निर्देश पर पुलिस टीम ने लावाकेरा बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी में कार की डिक्की में स्टेपनी की जगह छिपाकर रखे गए 65 पैकेट मिले, जिनमें 67 किलो से अधिक गांजा भरा हुआ था।
बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है आरोपी सुमन कुमार हिमांशु
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमन कुमार हिमांशु (36 वर्ष), निवासी मंडईडीह, थाना पातेपुर, जिला वैशाली (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक महिला साथी के साथ उड़ीसा के संबलपुर से गांजा लेकर बिहार जा रहा था, जो बीच रास्ते में उतर गई थी। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध महिला की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


