* शादीशुदा प्रेमी ने युवती से कहा, तेरे के टाइमपास करता था, आत्महत्या कर ले’, युवती ने अगले दिन पुलिस टावर पर लगाई फांसी*

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 5 जून 2026 : कुनकुरी में चर्चित आत्महत्या प्रकरण में जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में उसके शादीशुदा प्रेमी रविशंकर राम (28) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी बागगुड़ी, थाना दुलदुला, जिला जशपुर का निवासी है।

पुलिस के अनुसार 26 मई 2026 की रात थाना कुनकुरी क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने थाना परिसर में प्रवेश कर वहां स्थित लगभग 70 फीट ऊंचे वायरलेस टावर पर चढ़कर, युवती ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि युवती का रविशंकर राम के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से एक दिन पहले आरोपी युवती को अपने साथ घर की ओर ले गया था। वहीं उसने युवती से कहा कि वह उसे पसंद नहीं करता, केवल मोबाइल पर टाइमपास के लिए बात करता था। साथ ही यह भी बताया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक युवती ने आरोपी से कहा था कि यदि वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। इस पर आरोपी ने कथित रूप से उसे आत्महत्या कर लेने की बात कह दी। बाद में आरोपी की पत्नी के पहुंचने पर विवाद और बढ़ गया। कुछ समय बाद आरोपी युवती को कुनकुरी के एक चौक के पास छोड़कर चला गया।

घटना से आहत युवती ने अगले दिन थाना परिसर के वायरलेस टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 113/26 के तहत धारा 108 बीएनएस में मामला दर्ज किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।