दूसरी कक्षा के बच्चे के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल नशे की हालत में स्कूल के शिक्षक ने मात्र गिनती नहीं सुनाने पर बच्चे को कई थप्पड़ मार दिए थे
दूसरी कक्षा के बच्चे के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल नशे की हालत में स्कूल के शिक्षक ने मात्र गिनती नहीं सुनाने पर बच्चे को कई थप्पड़ मार दिए थे
दूसरी कक्षा के बच्चे के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
नशे की हालत में स्कूल के शिक्षक ने मात्र गिनती नहीं सुनाने पर बच्चे को कई थप्पड़ मार दिए थे
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 2 दिसंबर 2025/ जशपुर जिले के पड़ोसी जिले बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की त्रिकुण्डा पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला जवाखाड़ी के दूसरी कक्षा के छात्र के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट करने वाले शिक्षक उदय कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मात्र गिनती नहीं सुनाने पर शिक्षक ने बच्चे को कई थप्पड़ मार दिए थे, इससे उसका गाल व चेहरा सूज गया था तथा आंखों में खून उतर आया था। मामले की रिपोर्ट छात्र के पिता ने थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पलगी छितौलीपारा निवासी धनंजय यादव निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 7 वर्षीय पुत्र भागीरथी यादव शासकीय प्राथमिक शाला जवाखाड़ी में कक्षा दूसरी का छात्र है। 28 नवंबर को भागीरथी स्कूल से घर लौटा तो उसके दोनों गाल सूजे हुए थे। आंख में खून उतर आया था और बच्चा बुखार से कांप रहा था। बच्चे से पूछताछ करने पर उसने बताया कि टिफिन के बाद शिक्षक उदय यादव शराब के नशे में कक्षा में आए और गिनती नहीं बता पाने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिक्षक ने उसके गाल पर कई थप्पड़ मारे।
रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 296, 115-2, बीएनएस तथा बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 75, 82 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
------------------------------------------------------------


