*भाजयुमो की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर मंथन*
*भाजयुमो की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर मंथन*
*भाजयुमो की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर मंथन*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर, 11 सितम्बर 2026 :- भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला जशपुर की प्रथम परिचयात्मक बैठक शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी अंकुश सिंह ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।
बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला बलरामपुर महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, जिला महामंत्री गोपाल कश्यप, विकास राजा सोनी सहित जशपुर जिले के युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा युवाओं की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों की समीक्षा की गई।
पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुटता, सक्रियता और समर्पण के साथ अभियान में सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।


