गांव में घुस आया जंगली हाथी, मच गई अफरा तफरी हाथी ने 22 साल के युवक को सूंड से उठाकर पटका, युवक की हालत नाजुक

गांव में घुस आया जंगली हाथी, मच गई अफरा तफरी हाथी ने 22 साल के युवक को सूंड से उठाकर पटका, युवक की हालत नाजुक

गांव में घुस आया जंगली हाथी, मच गई अफरा तफरी   हाथी ने 22 साल के युवक को सूंड से उठाकर पटका, युवक की हालत नाजुक

गांव में घुस आया जंगली हाथी, मच गई अफरा तफरी 

हाथी ने 22 साल के युवक को सूंड से उठाकर पटका, युवक की हालत नाजुक

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 17 जनवरी 2026 :- सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरहरी गांव के सलया-घुटरी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम 5.30 बजे अपने झुंड से अलग होकर भटक रहे जंगली हाथी ने गांव के एक युवक को अपनी सूंड से उठाकर ऐसा पटका कि युवक के जान पर बनाई है, और उसे बेहद नाजुक अवस्था में अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

           घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरहरी गांव के सलया-घुटरी क्षेत्र में, शुक्रवार की शाम को अचानक जंगल से एक हाथी गांव की ओर आ गया। हाथी को देखते ही मौके पर मौजूद ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरा- तफरी के बीच एक युवक हाथी के सामने आ गया। हाथी ने उसे उठाकर जमी पर पटक दिया और उसी हालत में छोडक़र जंगल की ओर चला गया। हालांकि युवक की जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जबड़ा, दांत टूटने के साथ आई गंभीर अंदरूनी चोटें 

हाथी के हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट, एक तरफ का जबड़ा टूटने, दांत टूटने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।