*तेज रफ्तार ट्रक ने दो महिला शिक्षकों को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरी घायल*
*तेज रफ्तार ट्रक ने दो महिला शिक्षकों को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरी घायल*
*तेज रफ्तार ट्रक ने दो महिला शिक्षकों को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरी घायल*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 25 अप्रैल 2026 : संभाग के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। स्कूल जा रही दो शिक्षिकाओं की स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, करमडीहा स्कूल में पदस्थ रामकली मिंज (लैब सहायक) और रजनी केवट सुबह स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर दूर जा गिरीं।
मौके पर ही तोड़ा दम, घायल शिक्षिका का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में रामकली मिंज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षिका को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।


